अल्मोड़ा| अल्मोड़ा बाजार मंगलवार 8 नवंबर को बंद रहेगी| रविवार को व्यापार मंडल अल्मोड़ा की बैठक हिमसागर होटल में आयोजित की गई| जिसमें तय किया गया कि कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार 8 नवंबर को बाजार बंद रहेगी|
बैठक में नगर अध्यक्ष सुशील साभ, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, फड़ एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र आदि मौजूद रहे|