तेंदुए का आतंक -: 14 बकरियों को बनाया निवाला

बागेश्वर| जिले के रिखाड़ी गाँव के धुरकोट (कपकोट) में तेंदुए ने 14 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया| 8 बकरियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि छह बकरियों का सुराग नहीं लगा है| तेंदुए के आतंक से पशुपालक परेशान हो गए हैं|


बताते चलें कि धुरकोट निवासी पार्वती देवी पत्नी स्वर्गीय पुष्कर राम घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बकरियों को चरा रही थी| शाम के समय अचानक तेंदुए ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया| तेंदुए के हमले से बकरियों में भगदड़ मच गई| देखते ही देखते तेंदुए ने आठ बकरियों को मौके पर ही मार डाला| कुछ बकरियों को तेंदुआ घसीटते हुए ले गया|
पार्वती देवी का कहना है कि छह बकरियों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है| सूचना पर बुधवार को वन विभाग की टीमों ने मौके का मुआवजा किया| प्रभावित महिलाओं को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की बात कही|