
देहरादून। हाल ही में कुछ दिनों पहले डोईवाला में विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के चचेरे भाई के घर पर कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की थी। इस मामले में पुलिस द्वारा चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे इसके साथ एक अन्य राज खुला है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में से दो आरोपित पहले प्रेमचंद्र अग्रवाल के भाई के घर पर फर्नीचर बनाने का काम में कर चुके हैं। यानी कि उन्हें घर के बारे में पहले से ही जानकारी थी। पुलिस द्वारा आरोपितों से लूटी गई धनराशि के साथ-साथ जो हथियार वारदात के दौरान प्रयुक्त किए गए हैं वह भी बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि इस डकैती में शामिल पांच आरोपी अभी भी फरार हैं जिन्हें पुलिस ढूंढने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि यह सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी हैं। चोरी का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस द्वारा 50 से अधिक पुलिसकर्मियों की 12 से अधिक टीमें लगाई गई थी तब जाकर इन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि जिन आरोपितों ने इस वारदात को अंजाम दिया था उनमें से दो आरोपित पहले पीड़ित के घर पर फर्नीचर बनाने का काम भी कर चुके हैं। इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपितों मुनव्वर महबूब और शमीम को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है और एक अन्य आरोपी तहसीम कुरैशी को पुलिस ने दिल्ली- बागपत हाईवे पर स्वरूपनगर चौकी के पास से पकड़ा।

