हड़कंप:- यहां एक साथ मिले 500 लोगों के शव….. सभी शवो के अंग गायब

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर सबके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बता दे कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सरकारी अस्पताल की छत पर 500 से अधिक सड़े- गले शव मिले हैं और सोशल मीडिया में इसे लेकर हड़कंप का माहौल है। अस्पताल की छत पर 500 से अधिक लावारिस शव पड़े मिले हैं और इन शवों के अंग पहले से ही गायब है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने जांच के लिए समिति गठित कर दी है और इस समिति को 3 दिन का समय दिया गया है।

बता दें कि बीते गुरुवार को लाहौर से लगभग 350 किलोमीटर दूर मुल्तान के अस्पताल का मुख्यमंत्री के सलाहकार चौधरी जमान गुर्जर ने दौरा किया इस दौरान मुर्दा घर की छत पर कई लाशें देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने इन सभी लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए निर्देश दे दिए हैं और इस मामले में संबंधित अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बता दें कि इन शवों के बलूच आंदोलनकारियों के शव होने का दावा किया जा रहा है।