उत्तराखंड राज्य में इन दिनों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न से जुड़ी घटनाएं अधिक मात्रा में सामने आ रही हैं। महिलाओं के साथ सबसे अधिक यौन उत्पीड़न कार्यस्थल और ऑफिस में ही होते हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अब ऑफिस में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। यौन उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों के प्रभावी निदान के लिए शी- बॉक्स की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा शी- बॉक्स का राज्य में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। ताकि किसी भी कार्यस्थल पर कोई भी महिला यौन उत्पीड़न का शिकार ना बने।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है, कि उत्तराखंड सरकार नारी शक्ति के सम्मान, सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है और महिलाओं को किसी भी तरह से कोई तकलीफ ना हो इसके लिए कई प्रयास किए जा रहे है तथा राज्य की जनता तक शी बॉक्स की जानकारी पहुंचाई जाएगी। ताकि कार्यस्थल पर महिलाएं सुरक्षित रहें। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि अंकिता हत्याकांड से जुड़े आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।