खेल समाचार:- वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला जीत भारत ने की वापसी……. जानिए कैसा रहा मैच

भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी कर ली है। बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 50 ओवरों में 278 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।

इस मैच के दौरान श्रेयस अय्यर ने 113 रनों की पारी खेली उनके शतक के बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका से यह मुकाबला जीत लिया। बता दें कि अपने शानदार प्रदर्शन के लिए श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। भारत ने सबसे पहला विकेट शिखर धवन के रूप में गंवाया। शिखर धवन ने केवल 13 रन बनाए और क्लीन बोल्ड हो गए जिसके बाद 28 रन बनाकर शुभमन गिल आउट हो गए। वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका का पहला विकेट क्विंटन डीकॉक के रूप में गिरा। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने डिकॉक को क्लीन बोल्ड किया। 37 ओवर पूरे करते हुए साउथ अफ्रीका ने 200 रनों का आंकड़ा छुआ।इस मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच अपने नाम कर लिया।