
उत्तराखंड राज्य में वर्तमान समय में अपराध काफी अधिक बढ़ चुके हैं। कुछ अपराध तो ऐसे हैं जिन्हें सुनकर सभी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। बता दें कि एक ऐसा ही मामला हरिद्वार से सामने आया है जहां एक आरोपित पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपित की पत्नी द्वारा उसके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई।
महिला द्वारा दी गई तहरीर के बाद लालढांग चौकी इंचार्ज विनय मोहन द्विवेदी के नेतृत्व में उप निरीक्षक राखी रावत, कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार और मनमोहन सैनी ने खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कटेबल स्थित गजानन स्टोन क्रेशर के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। जिसके बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद थपलियाल द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपित इससे पहले भी छेड़खानी के आरोप में जेल जा चुका है और अब आरोपित को अपनी ही नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

