चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड -: ट्रूकॉलर से खुले राज से सभी हैरान

मोहाली वीडियो कांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है| पुलिस जिस मोबाइल नंबर की जांच कर रही थी उसे ट्रूकॉलर एप पर स्कैमर (धोखाधड़ी करने वाला) की श्रेणी में शामिल किया गया है| साथ ही इस नंबर से ब्लैकमेल किए जाने संबंधी संदेश भी दर्ज किए गए हैं| यह संदेश फरवरी माह में डाले गए हैं| पुलिस का शक है कि आरोपी पहले से महिलाओं और युवतियों को ब्लैकमेल कर रहा है| ऐसे में साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है|


बताते चलें कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड में पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया था| आरोपी छात्रा जिस नंबर पर वीडियो भेज दी थी वह f.i.r. में बकायदा दर्ज है| जब उस नंबर को ट्रूकॉलर में सर्च किया गया तो कई लोगों के संदेश मिले| एक यूज़र ने 15 फरवरी को दर्ज कराए अपने संदेश में लिखा है कि ब्लैकमेल मैसेज एंड कॉलिंग| दूसरे यूजर ने 19 जून को लिखा है कि ‘मेरे साथ भी ऐसा ही हो रहा है, कोई इसे जानता है क्या? ‘
एक और यूजर ने यहां तक लिखा है कि ‘यह व्यक्ति मेरी पत्नी को फोन कर रहा है|’ और भी कई यूजर्स ने इस आरोपी के इस नंबर को ब्लैकमेलर का नंबर बताया है| आरोपी के ट्रूकॉलर प्रोफाइल में अब तक 55 लोग इसे स्कैमर बता चुके हैं|
ट्रूकॉलर रिकॉर्ड के मुताबिक यह व्यक्ति पिछले 2 महीने से इस तरह के 135 फोन कर चुका है| जिसमें से ज्यादातर कॉल शाम के 3:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक के समय में किए गए हैं| अब पुलिस की साइबर टीम इस मामले में जुट गई है| आरोपी के संबंध में पूछताछ चल रही है|