ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में हुआ निधन….

ब्रिटेन में सबसे अधिक समय तक सेवा करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बीते बुधवार को निधन हो गया हैं। बता दें कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 96 वर्ष की आयु में हुआ उन्होंने अपनी अंतिम सांस स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में ली और उनका जन्म मेंफेयर लंदन में ड्यूक और डचेस ऑफ यार्क की पहली संतान के रूप में हुआ था। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की अधिकारिक पुष्टि बीते 8 सितंबर 2022 को बुधवार के दिन शाही परिवार की ओर से ट्वीट के माध्यम से की गई शाही परिवार ने ट्वीट के माध्यम से महारानी एलिजाबेथ के निधन की अधिकारिक घोषणा की उन्होंने बताया कि बुधवार की दोपहर को महारानी एलिजाबेथ ने अपनी अंतिम सांस ली।

बता दें कि उनके स्वास्थ्य को लेकर पहले भी उनकी देखभाल कर रहे डॉक्टरों ने चिंता जाहिर की थी जिसके बाद उन्हें बाल्मोरल महल में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया था महारानी का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन के मेफेयर में हुआ।महारानी एलिजाबेथ द ड्यूक एंड टचेस ऑफ यार्क की पहली संतान थी जो कि बाद में किंग जॉर्ज और महारानी एलिजाबेथ बनी। इसके साथ ही ब्रिटेन के शाही परिवार ने महारानी एलिजाबेथ के साथ कुछ यादगार तस्वीरों को भी साझा किया। महारानी एलिजाबेथ विश्व के उन लोगों में शुमार थी जिनकी सबसे अधिक तस्वीरें खींची गई। उनकी तस्वीरें कई प्रसिद्ध फोटोग्राफरों ने खींची थी। कुछ समय पहले बकिंघम पैलेस ने जारी बयान में कहा था कि डॉक्टर एलिजाबेथ द्वितीय के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और उन्होंने महारानी को चिकित्सकीय देखरेख में रखने की बात कही थी।