*big breaking :- 2015-16 में हुई कुल 356 सब-इंस्पेक्टर भर्ती की जांच भी हुई शुरू*

बिग ब्रेकिंग -:2015-16 में हुई कुल 356 सब-इंस्पेक्टर भर्ती की जांच भी हुई शुरू हो गई.शासन ने विधिवत रूप आदेश मिलने के बाद विजिलेंस में दारोगा घोटालें में इन्वेस्टिगेशन के लिए टीम गठित कर दी है. ऐसे अब भर्ती गड़बड़ी से जुड़े तथ्यों और सबूतों को बारी-बारी से जुटाकर विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा वहीं विजिलेंस निदेशक अमित सिन्हा ने कहा है कि जल्द इसका पर्दाफाश हो जाएगा.बता दें साल 2015-16 में सिविल पुलिस, LIU और PAC में कुल 356 रिक्त दरोगा पदों में 2014 भर्ती प्रक्रिया के बाद सब-इंस्पेक्टर नियुक्त हुए थे. इन सभी पदों में 101 महिला भी शामिल हैं. 2015-16 में कुल 348 दारोगा पदों नियुक्त होने वाले सिविल पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 272,अभिसूचना LIU में 39, PAC विंग में 36 दरोगा और PAC प्लाटून कमांडर के रूप में 9 सब-इंस्पेक्टर चयनित हुए थे.