![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक गली में सट्टा लगा रहे व्यक्ति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है यह व्यक्ति बीते विधानसभा में विधायक प्रत्याशी भी रह चुका है। बता दें कि रामपुर रोड स्थित जिस गली में यह व्यक्ति सट्टा लगा रहा था उसी गली में पुलिस चेकिंग करते हुए पहुंच गई और इसे दबोच लिया हालांकि पुलिस को देखकर यह भागने लगा मगर पुलिस ने इसे पकड़ ही लिया। दरअसल यह व्यक्ति विधानसभा चुनाव 2022 में विधायक का प्रत्याशी भी रह चुका है जिसका नाम राजेंद्र प्रसाद उर्फ जाको है और इसे पुलिस ने सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति ₹10 लाओ और 100 लेकर जाओ कह कर खुलेआम सट्टा लगा रहा था तभी पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया। यही नहीं बल्कि राजेंद्र प्रसाद उर्फ जाको का नशे के कारोबार से भी पुराना नाता है यह पहले स्मैक और चरस की तस्करी में जेल भी जा चुका है यह व्यक्ति पर्वतीय क्षेत्रों से चरस लाकर शहर में तस्करी करता था और पुलिस इसके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। राजेंद्र प्रसाद ने विधानसभा चुनाव 2022 में अपनी किस्मत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आजमाई थी और तभी से यह चर्चा में भी आया उस समय चुनाव के दौरान इसने कई विवादित बयान भी दिए।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)