UKSSSC:- शिक्षक होकर किए पेपर लीक……. निलंबित

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में यूकेएसएस एससी पेपर लीक होने के मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है इसमें से कई लोग ऐसे हैं जिनके नेताओं के साथ काफी अच्छी भी बनती है पर कई लोग सरकारी विभागों से जुड़े हुए हैं।

Advertisements


बता दें कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए शिक्षक के साथ शिक्षा विभाग द्वारा बेहद ही सख्ती बरती गई है और शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल तनुज शर्मा जो कि नेटवाड जीआईसी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत था उसे एसटीएफ की टीम ने साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद गढ़वाल मंडल के उपर माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने उसके निलंबन के आदेश भी जारी कर दिए हैं। उनका कहना है कि प्रोफेसर तनुज ने पेपर लीक किया है और उसे तत्काल प्रभाव से सभी सेवाओं से निलंबित किया जाना आवश्यक है।

हालांकि निलंबन के बाद भी शिक्षक को प्रावधानों के तहत जीवन निर्वाह के लिए जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि दी जाएगी। उत्तराखंड राज्य में आए दिन पुलिस यूकेएसएसएससी पेपर लीक करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर रही हैं और अभी तक एसटीएफ 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।