
नई दिल्ली| भारत की स्वतंत्रता का 76वां दिवस देश का हर नागरिक बड़ी धूमधाम से मना रहा है| हर किसी के मन में भारतीय होने का गौरव है| आज के दिन भारत अंग्रेजों की हुकूमत से आजाद हुआ था| आजादी के 75 साल पूरे होने पर आज पीएम मोदी ने राजधानी दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया और देश के सामने 25 साल का प्लान रखा और पांच संकल्प गिलवाए|
अपने भाषण की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने तिरंगे की प्रशंसा करते हुए कहा कि, न सिर्फ हिंदुस्तान का कोना, बल्कि दुनिया के हर कोने में आज तिरंगा आन-बान-शान से फहरा रहा है| आज का दिन ऐतिहासिक दिन है| जो एक नई राह नए संकल्प के साथ कदम बढ़ाने का अवसर है|
पीएम मोदी ने यह पांच संकल्प दिए-:
पहला आने वाले 25 सालों में भारत एक विकसित देश होगा|
दूसरा देश के किसी कोने में गुलामी का कोई अंश नहीं बचेगा|
तीसरा देशवासियों को विरासत पर गर्व होगा|
चौथा एकता और एकजुटता को मजबूत किया जाएगा|
पांचवा नागरिक कर्तव्यों पर जोर दिया जाएगा|
