अल्मोड़ा की डॉ. शशि जोशी समेत उत्तराखंड राज्य की यह महिलाएं तीलू रौतेला पुरस्कार के लिए चयनित

देहरादून। आज दिनांक 8 अगस्त 2022 को सोमवार के दिन देहरादून में होने वाले समारोह में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत राज्य की 12 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित किया है। यह पुरस्कार वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले हैं। उत्तराखंड राज्य में अल्मोड़ा की डॉ शशि जोशी समेत राज्य की 12 महिलाओं को आज तीलू रौतेली पुरस्कार मिलेगा। बता दें कि इस पुरस्कार हेतु इस बार राज्य के सभी 13 जिलों से 120 महिलाओं ने आवेदन किए थे जिसमें से 12 महिलाओं को चयन किया गया है इस पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं के नाम कुछ इस प्रकार है:-डॉ शशि जोशी अल्मोड़ा, दीपा आर्य बागेश्वर, मीना तिवारी चमोली, मंजूबाला चंपावत, नलिनी गोसाई देहरादून, प्रियंका प्रजापति हरिद्वार, विद्या महतोलिया नैनीताल, सावित्री देवी पौड़ी, दुर्गा खड़ायत पिथौरागढ़, गीता रावत रुद्रप्रयाग, लता नौटियाल उत्तरकाशी, प्रेमा विश्वास उधम सिंह नगर।