
अल्मोड़ा| अल्मोड़ा जिले में जुलाई अंतिम दिनों में कोविड-19 का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है| बीते 24 घंटों में जिला अस्पताल में उपचार को पहुंचे 9 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है| पॉजिटिव पाए गए मरीजों को एहतियातन आइसोलेट कर दिया गया है|
बताते चले कि इन दिनों जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर के पास ही कोविड-19 संदिग्ध मरीजों की रैपिड टेस्ट से कोविड-19 जाचं हो रही है| अस्पताल पहुंचे 37 मरीजों की जांच की गई ,जिसमें 9 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है| अल्मोड़ा में एक बार फिर तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है अस्पताल कर्मचारियों में भी दहशत बढ़ गया है| हर दिन 5 से अधिक मरीज संक्रमित निकल रहे हैं| हर दिन संक्रमित निकलने से एक बार फिर जिले में सक्रिय मरीजों का भी आंकड़ा बढ़ गया है| हालांकि अस्पताल प्रशासन ने संक्रमण बढ़ने पर एहतियातन सख्ती शुरू कर दी है जिसके तहत बिना मास्क पहने अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है|

