नई दिल्ली| दुनिया भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच भारत में भी मामले बढ़ने लगे हैं| हालांकि देश में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के मामलों में कमी आई है| भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 20,269 नए मामले सामने आए हैं जबकि 18,143 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोनावायरस से 36 लोगों की मौत हुई है| 1 दिन पहले भारत में कोरोना के 21,411 नए मामले सामने आए थे, जो बीते चौबीस घंटों के मुकाबले ज्यादा थे| देश में सक्रिय मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है| सक्रिय मामले डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गए हैं| अब देश में 1 लाख 52 हजार 200 मरीजों का इलाज चल रहा है|
Recent Posts
- Uttarakhand:- अब दंगाइयों से होगी क्षतिग्रस्त संपत्ति की वसूली…… राज भवन से विधेयक को मिली मंजूरी
- Uttarakhand:- नकली नोट छापने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार….. बरामद किए लाखों रुपए
- Uttarakhand:- भू- धंसाव के बाद ज्योर्तिमठ पर नया खतरा…… सक्रिय हुआ भूस्खलन
- Uttarakhand:- विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी विधेयक को राज्यपाल द्वारा दी गई मंजूरी
- Uttarakhand:-राज्य के 9 जिलों में भेजे जाएंगे पूसा भिंडी- 5 के बीच……आय में होगी बढ़ोतरी