दुर्लभ रक्त समूह वाला दुनिया का दसवां शख्स भारत में मिला

नई दिल्ली| आज तक हमने सिर्फ चार रक्त समूह ए, बी, ओ,और एबी के बारे में ही सुना है, लेकिन हाल ही में देश में एक दुर्लभ रक्त समूह मिला है| गुजरात के राजकोट निवासी 65 वर्षीय एक शख्स में ‘ईएमएम नेगेटिव’ रक्त समूह पाया गया है| यह शख्स दिल की बीमारी से ग्रस्त है| खून की जांच कराने पर दुर्लभ रक्त समूह का पता चला यानी दुनिया में सिर्फ 9 और लोगों में ही यह रक्त समूह पाया गया है| इंसान के शरीर में 42 अलग-अलग प्रकार के ब्लड सिस्टम्स मौजूद है| जैसे ए , बी, ओ, आरएच और डफी, लेकिन आमतौर पर चार ही ब्लड ग्रुप माने जाते हैं|