Uttarakhand-एम्स ऋषिकेश के इतने पदों पर निकली भर्तियां…. जानिए कब और कैसे करेंगे आवेदन

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी कि एम्स में आउट सोर्स आधार पर 500 सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजर के पदों पर भर्तियां निकली हैं और यह खबर रोजगार की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों के लिए बेहद ही जरूरी है क्योंकि ऋषिकेश एम्स में सुरक्षा सेवाएं देने के लिए उपनल को डीजीआर आधारित कॉन्ट्रैक्ट मिला है। बता दें कि इन पदों में 50 महिला सुरक्षा गार्ड का चयन भी किया जाएगा और इन पदों के लिए आगामी 25 जुलाई 2022 तक आवेदन किए जाने हैं।इस मामले में जानकारी देते हुए सेवानिवृत्त डीजीएम कर्नल मनोज रावत ने कहा है कि जो भी पद के लिए मानक पूरे करेगा उन्हीं का चयन किया जाएगा और आगामी अगस्त महीने तक नियुक्तियां कर दी जाएंगी। बता दे कि एम्स ऋषिकेश में 15 पद सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के हैं इसके अलावा 455 पर सामान्य सुरक्षा गार्ड के हैं जिनमें 50 महिलाएं होंगी और इनमें सुपरवाइजर के भी 30 पद हैं।

Advertisements

Recent Posts