
उत्तरकाशी| नौगांव ब्लॉक में कमल नदी के तेज बहाव में गांव के केदार सिंह राणा उम्र 55 वर्ष बह गए थे| ग्रामीण सुबह से उनकी खोज कर रहे थे| एसडीआरएफ स्टेच्यू शुरू कर खोजबीन में जुटे ग्रामीणों को घटनास्थल से 5 किमी दूर केदार सिंह का शव दिखाई दिया| जानकारी के मुताबिक आज सुबह केदार सिंह मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने गए थे| तभी अचानक उफान पर आई कमल नदी के तेज बहाव में बह गए| ग्रामीण सुबह से केदार सिंह की खोज कर रहे थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया| केदार सिंह की घटना स्थल से कुछ दूरी पर दरांति और रस्सी बरामद हुई जिसके आधार पर बहने की संभावना जताई गई| एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया तभी खोजबीन में जुटे कुछ ग्रामीणों को घटनास्थल से 5 किमी दूर केदार सिंह का शव मिला| इसके बाद एसडीआरएफ में रेस्क्यू बंद कर दिया और शव की पहचान हाथ पर नाम लिखे होने से हुई है|
इन दिनों उत्तराखंड में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर है| नदियों के बढ़ते जलस्तर को यहां लोगों में दहशत है| प्रदेश भर में बारिश से भारी नुकसान हुआ है| दूसरी और बारिश के चलते श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है| नदी तट पर रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है|
