
नई दिल्ली| खिलाड़ियों कोच को अपने पुरस्कार और बकाया राशि लेने के लिए राष्ट्रीय महासंघ और दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे| एक पोर्टल पर उन्हें यह सारी सुविधा मिल जाएगी| खेल मंत्रालय ने अब इन प्रतिक्रियाओं को ऑनलाइन कर दिया है| केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसका ऐलान किया है| इसमें खेल विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल, राष्ट्रीय खेल विकास कोष की वेबसाइट और खिलाड़ियों के लिए नगद पुरस्कार राष्ट्रीय कल्याण और पेंशन की संशोधित योजना शामिल है| खेल मंत्री ने कहा, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए हम तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं| किसी खिलाड़ी को अच्छे प्रदर्शन के बाद सरकार से पुरस्कार और मान्यता लेनी होती है तो उन्हें महासंघ के जरिए जाना पड़ता था| जांच होती थी| इससे खिलाड़ियों को अपना पैसा लेने में 2 साल लग जाते थे| अब यह जल्द व आसान होगा|
