
नई दिल्ली| एक जुलाई से प्रभावी आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल (वाणिज्यिक) सिलेंडरों की कीमतों में 198 रुपए की भारी गिरावट की गई है| यह नियम 1 जुलाई से प्रभावी हो गया है| इससे उपभोक्ताओं को भारी राहत मिलेगी| कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है| वह यथावत रहेंगी| नई दरें आज 1 जुलाई 2022 से प्रभावी हो गई है|
बताते चलें कि उपभोक्ताओं को कमर्शियल सिलेंडरों के लिए पहले जहां 2,219 रुपये चुकाने पड़ते थे वहीं अब उनको 198 रुपये कम देने होंगे| 19 किग्रा के सिलेंडर के लिए अब उपभोक्ताओं को 2,021 रुपये देने होंगे| हर महीने के पहले दिन कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं जो कि सीधे आम जनता की जेब पर असर डालते हैं| इन बदलावों से या तो बोझ बढ़ता है या फिर कुछ राहत मिलती है| इससे पहले 1 जून को भी गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी तब कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में ₹135 प्रति सिलेंडर घटाई थी| जिसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 2,219 रुपए हो गई थी|
