Uttarakhand- चिपको आंदोलन से सबके दिलों में छाने वाली गौरा देवी को उत्तराखंड रत्न के 5 साल बाद मिली सम्मान राशि

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में जंगलों की रक्षा के लिए अपने प्राणों को दांव पर लगाने वाली और चिपको आंदोलन की जननी गौरा देवी को मरणोपरांत दिया गया उत्तराखंड रत्न सम्मान तथा सम्मान मिलने के 5 साल बाद अब उनके परिवार को पुरस्कार राशि दी गई है। आज दिनांक 29 जून 2022 को बुधवार के दिन उत्तराखंड सरकार की ओर से उनके बेटे चन्द्र सिंह राणा को सम्मानित किया गया तथा ₹500000 की धनराशि का चेक भी दिया गया। दरअसल यह धनराशि सरकार उन्हें उत्तराखंड रत्न सम्मान के साथ देने वाली थी मगर किन्हीं कारणों के चलते तत्कालीन सरकार सम्मान राशि नहीं दे पाई जिसके बाद चिपको आंदोलन की 48वीं वर्षगांठ के अवसर पर शासन की उनके परिवार से औपचारिक वार्ता हुई जिसके द्वारा शासन को यह ज्ञात हुआ कि अभी तक उनके परिवार को सम्मान राशि नहीं मिली है जिसके बाद इस संबंध में पत्राचार किया गया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसका संज्ञान लिया गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके बेटे चंद्र सिंह राणा से मुलाकात कर उन्हें जल्द ही सम्मान राशि देने का आश्वासन दिया और आज उनके बेटे को सम्मान राशि दे दी गई है।