शर्मनाक-: हैवानियत का जख्म देख रो पड़े मासूम का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर, आरोपी फरार

रुड़की| मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है| सिर्फ इतना पता चल सका है कि कार में चार युवक सवार थे| जिस पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है| इस मामले में लोकेशन मिलने के बाद कि गई दबिश में भी नामजद आरोपी सोनू नहीं मिला| पुलिस अब इस पर इनाम घोषित करने की तैयारी में है| बीते दिवस देर रात कलियर क्षेत्र में कार सवार लोगों ने एक महिला और उसकी 6 साल की मासूम बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया था| आरोपी दोनों को गंगनहर किनारे फेंक कर फरार हो गए थे| यहां से किसी तरह दोनों कोतवाली पहुंचे पुलिस ने रुड़की निवासी सोनू समेत तीन-चार अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी| बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया| रात में ही चिकित्सकों ने एक सर्जरी की दूसरी सर्जरी अगले दिन की गई| बच्ची की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है| इस मामले में पुलिस ने शनिवार को महिला का बयान दर्ज किया था| बताते चलें कि गंगनहर पटरी पर हुई इस बेहद शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने खुलासे के लिए पूरी ताकत झोंक दी है| घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए रात 11:00 से 1:00 बजे तक गंगनगर पटरी से गुजरी सभी वाहनों को ट्रेस किया जा रहा है साथ ही क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों की डिटेल भी खगाली जा रही है| वहीं कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है| 4 टीम अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है|
6 साल की बच्ची का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था| डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है| सिविल अस्पताल की सीएमएस डॉ संजय कंसल ने कहा कि बच्ची को डॉक्टर की गहन निगरानी में रखा गया है| साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि बच्ची के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी ना हो| वही बच्ची की मां की तबीयत ठीक है| बच्ची की देखभाल के लिहाज से मां को भी अस्पताल में रखा गया है| शुक्रवार रात बच्ची को देख डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया था| करीब 3 घंटे तक सर्जरी चली थी| मासूम के साथ हुई दरिंदगी को देख डॉक्टर भी सिहर उठे| बच्ची की ऐसी हालत देख डॉक्टर भी अपने आंसू रोक नहीं पाए| बच्ची के साथ हुई घटना के बाद सिविल अस्पताल में महिला दरोगा से लेकर सिपाही की भी आंखों में आंसू छलक आए|