उत्तराखंड राज्य में चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी ने बीते गुरुवार को पुरानी कार्यकारिणी भंग करने के बाद आज शुक्रवार को नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में अपनी पार्टी की बागडोर नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली के हाथों में दी हैं।इस बात की जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया द्वारा दी गई। बीते गुरुवार को उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संगठन समेत सभी कार्यों को भंग कर दिया था जिसकी जानकारी प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट के माध्यम से दी थी। जिसके बाद आज प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली के नाम की घोषणा की है।
Recent Posts
- Uttarakhand:-राज्य के 9 जिलों में भेजे जाएंगे पूसा भिंडी- 5 के बीच……आय में होगी बढ़ोतरी
- गौरवान्वित:- नेशनल इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में चयनित हुए उत्तराखंड के चार छात्र
- Uttarakhand:- ऊंची चोटियों में हुई बर्फबारी…..15 डिग्री पहुंचा तापमान…. जानिए आज कैसा होगा मौसम
- Uttarakhand:- सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘ एक देश- एक चुनाव’ के फैसले का किया गया स्वागत
- Uttarakhand:- शराब की ओवर रेटिंग का जायजा लेने के लिए ग्राहक बनकर खुद दुकान पहुंच गए डीएम…. किया 50 हजार का चालान