![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
मौसम बदलने से कुछ घंटों की राहत के बाद उत्तराखंड में आज बुधवार सुबह से ही मौसम साफ है जिस कारण चटक धूप से गर्मी बढ़ गई है। यहां तक कि मैदानों में लू लगने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने आगामी 30 अप्रैल 2022 तक अलर्ट जारी कर दिया है।आगामी 30 अप्रैल तक राज्य में मौसम में कोई भी बदलाव नहीं होने वाला है तथा आज से राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे तापमान में अत्यधिक उछाल आने की आशंका है। वहीं दूसरी तरफ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग ,पिथौरागढ़, बागेश्वर में हिमखंड के पिघलने से हिमस्खलन की आशंका भी बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज बुधवार से आगामी 30 अप्रैल तक तापमान में कोई राहत नहीं मिलेगी पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा तथा मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की आशंका भी है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)