अल्मोड़ा -: जिला अस्पताल की शौचालय में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप,

अल्मोड़ा| जिला अस्पताल के शौचालय में आज सुबह भ्रूण मिलने से हड़कंप मचा हुआ है| आज सुबह अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मी को तब भ्रूण मिला जब वह साफ सफाई के लिए शौचालय में गया| जानकारी के मुताबिक भ्रूण करीब 4 माह का बताया जा रहा है| 4 महीने के बाद पुलिस को सूचित कर दिया गया है और शौचालय में ताला लगा दिया गया है| जिला अस्पताल परिसर में भ्रूण मिलना कई संदेशों को जन्म दे रहा है| पूरा मामला पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा| बताते चलें कि रविवार को यहां शौचालय बंद रहता है जबकि शनिवार को 2:00 बजे तक अस्पताल खुला रहता है| संभावना जताई जा रही है किसी ने भ्रूण शनिवार को शौचालय में फेंका होगा| जिस शौचालय में भ्रूण मिला है वह जनरल ओपीडी का सार्वजनिक शौचालय है| वहां कोई भी जा सकता है| वार्ड के शौचालय का प्रयोग भर्ती मरीजों और उनके केयर टेकर की अधिकांशतः करते हैं| संबंधित सफाई कर्मियों का कहना है कि वह जैसे ही भीतर गया वहां उसे बुरी बदबू आ रही थी| जब उसने जांच की तो वहां भ्रूण दिखाई दिया|