
बीते 23 अप्रैल 2022 को शनिवार के दिन विकासखंड थलीसैंण के पिठसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में क्रांति मेले का शुभारंभ किया। तथा उसके बाद उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आवाहन किया के सभी उनके आदर्शो पर चलें। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की किअब पर्यावरण मित्रों का प्रतिदिन मानदेय बढ़ाकर ₹500 कर दिया गया है तथा उन्होंने कहा कि गरीबों को साल में तीन रसोई गैस मुफ्त देने की कवायद भी नए बजट में की जा रही हैं।साथ में उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड देव भूमि के साथ-साथ एक सैनी बाहुल्य प्रदेश भी हैं और यहां के सौहार्दपूर्ण माहौल की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। समान नागरिकता कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि जल्द ही इस मामले में एक उच्च समिति का गठन भी किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और यह दशक उत्तराखंड का दशक है। तथा प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए 1064 नंबर भी लॉन्च किया है इस नंबर से संपर्क का कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकता है। तथा इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों के स्वजन और स्वतंत्रता सेनानियों को शॉल उड़ाकर सम्मान भी दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे समेत कई लोग मौजूद रहे।
