
उत्तराखंड राज्य में पुराने मिथकों को तोड़ते हुए एक बार फिर से सत्ता में आई भाजपा सरकार अब जल्द ही अपनी पार्टी के नेताओं को उनके मंत्री पद के समकक्ष दायित्वों की जिम्मेदारी सौप सकती हैं। यह दायित्व विभिन्न निगमों ,आयोग व समितियों में सरकार द्वारा नामित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के होते हैं और यह उन्हें मिलते हैं जिनके पास कैबिनेट या राज्यमंत्री का दर्जा होता है। इस संबंध में आगामी 24 अप्रैल 2022 यानी कि रविवार के दिन राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष देहरादून में भाजपा संगठन की बैठक करेंगे तथा उसी दौरान इस मामले में निर्णय भी लिया जाएगा। भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 47 सीटें जीत कर दो तिहाई बहुमत से विजय हासिल की। और अब मंत्रियों ने अपने-अपने विभागो के काम को भी देखना शुरू कर दिया है। तथा जल्द ही अब देहरादून में होने वाली बैठक से इस बात का पता चल जाएगा कि आखिर किस मंत्री को कौन सा दायित्व मिला है।
