
हरिद्वार| हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है| जहां जब व्यक्ति को मरा समझकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे तो उसकी सांसे चलने लगी| यह देख अफरा तफरी में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उसकी हालत स्थिर है|
खानपुर क्षेत्र के कर्णपुर गांव निवासी अजय सिंह की तबीयत खराब होने पर स्वजन डोईवाला स्थित अस्पताल लेकर गए जहां उसका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया| उपचार के दौरान उन्हें वेंटीलेटर पर रखा था| 4 दिनों बाद भी उनकी तबीयत नहीं सुधरी| जिस कारण स्वजन उनको अस्पताल से छुट्टी करा कर वापस घर ले आए घर पहुंचने पर अजब सिंह की सांसे थम गई| जिस पर परिजनों ने उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी| जानकारी के अनुसार जब अंतिम संस्कार से पहले उन्हें नहलाया जा रहा था तभी उनकी सांसें चलनी महसूस हुई| उसके बाद आनन-फानन स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर आए फिलहाल लक्सर के एक अस्पताल में ग्रामीण को भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है|

