
अल्मोड़ा| स्वास्थ्य विभाग की ओर से 60 वर्ष से अधिक और दिव्यांगों को प्राथमिकता के आधार पर प्रिकॉशन डोज लगाने के निर्णय लिया गया है| सीएमओ डॉ आरसी पंत के अनुसार ऐसी दिव्यांग या बुजुर्ग जो केंद्र आने में असमर्थ है उनके लिए हेल्पलाइन नंबर 05962-237875 और 05962-231205 जारी कर दिए गए हैं ऐसे बुजुर्ग इन नंबरों पर प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए संपर्क कर सकते हैं| विभाग द्वारा घर जाकर उनका टीकाकरण किया जाएगा|

