71 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, जानिए कारण

देहरादून| एक बुजुर्ग ने आईटी पार्क क्षेत्र में खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी| बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई है|
पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग आर्थिक तंगी से परेशान था| हाल ही में उन्होंने किसी से कर्ज लिया, जिसे वह लौटा नहीं पाए, कुछ महीने पहले ही उनकी पत्नी की मौत भी हुई थी| अब बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है|

इस मामले की पुलिस जांच कर रही है|
बुजुर्ग की उम्र 71 वर्ष बताई जा रही है| एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने कहा कि घटना दून डिवाइन आईटी पार्क की है| दून डिवाइन अपार्टमेंट में 71 वर्षीय बुजुर्ग मनोज बंसल अकेले रहते थे| इसी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर उनकी बेटी अपने परिवार के साथ रहती थी| पुलिस को सूचना मिली कि मनोज बंसल ने खुद को आग लगा दी है|


पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उनकी मौत हो गई थी| घटना के संबंध में जानकारी ली तो तब पता चला उनकी पत्नी की भी कुछ महीने पहले ही मौत हुई थी| तब से वह परेशान रहते थे| इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने किसी से कर्ज लिया था|