
उत्तराखंड में 3 लाख से अधिक राजकीय कर्मचारियों व पेंशनरों को जल्द 4% बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात मिलेगी| इसके लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की है| आज वित्त विभाग इस संबंध में शासनादेश जारी कर सकता है|
दरअसल, काफी समय से उत्तराखंड के कर्मचारी व पेंशनर 4% पढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे थे| इस पर सोमवार को मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकृत करते हुए फाइल आगे बढ़ा दी है|
इसका शासनादेश जारी होने के बाद राज्य में महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हो जाएगा|
बता दें कैबिनेट ने कार्मिकों के डीए बढ़ाने पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया था|
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय ने महंगाई भत्ते के प्रस्ताव को स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा इससे केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को भी 4% अधिक महंगाई भत्ता मिल पाएगा|
