29 अक्टूबर – जाने आज का दिन क्यों है खास

1709 – इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए.


1851- बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई.

1859 – स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.


1864 – यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया.

1923 – औटोमन साम्राज्य के विघटन के बाद तुर्की गणतंत्र बना.

1945 – विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया.

1947 – बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया.

1958 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया.

1994 – न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ हुआ.


1997 – पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि हुई.

2000: आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफ़र रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे.

2005 – दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों में आए सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत.

2015 – चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की.