18 नवंबर – जाने आज का दिन क्या है खास

1727 – महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की|

1738 – फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर|

1833 – हाॅलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेेन संधि पर हस्ताक्षर|

1772 – पेशवा माधवराव प्रथम के छोटे भाई नारायणराव ने गद्दी संभाली|

1909 – अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया|

1918 – उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की|

1948 – बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे|

1951 – ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया|

1956 – मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की|

1959 – आईएनएस विराट को ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था|

1972 – बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया|

1994 – संयुक्त राष्ट्र ने फ़िलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की|

2002 – संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों का पहला दल हैंस ब्लिक्स की अगुआई में बगदाद पहुंचा|

2003 – श्वार्जेनेगर ने कैलीफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली|

2005 – प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के नये राष्ट्रपति निर्वाचित. ईराक में हुए बम विस्फोट में 44 लोगों की मृत्यु|

2008 – केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया|

2013 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा|

2017 – भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता ‘मिस वर्ल्ड 2017’ का ख़िताब|