![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
यह मामला झांसी से सामने आया है| जहां शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर राजीव शाक्या के इकलौते पुत्र कौस्तुभ (17) ने रॉयल सिटी में आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी| कूदने से पहले उसने एक लड़की को मैसेज भी भेजा, जिसमें उसने लव यू लिखा था|
मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय माता-पिता नोएडा गए हुए थे| पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर आत्महत्या की वजह तलाशनी शुरू कर दी है|
मूल रूप से इटावा निवासी राजीव शाक्या झांसी खंड में पिछले 4 साल से तैनात है| वह परिवार के साथ रॉयल सिटी की चौथी मंजिल में रहते हैं| उनके परिवार में पत्नी, बेटा कौस्तुभ व 2 बेटियाँ हैं| बेटा कौस्तुभ 12वीं का छात्र था| घर में कौस्तुभ अपनी बहनों संग अकेला था| दोनों बहनों ने रात में खाना खाया, लेकिन कौस्तुभ फ्लैट के सामने बनी लॉबी में मोबाइल पर बात करते हुए लटकता रहा| रात के करीब 2:15 बजे उसने अपने फ्लैट के पास रहने वाले एक दोस्त को फोन करके आठवीं मंजिल पर जरूरी बात बताने के लिए बुलाया लेकिन दोस्त नहीं आया| तड़के करीब 3:45 बजे कौस्तुभ आठवीं मंजिल पर पहुंचा| फोन रेलिंग किनारे रखकर उसने नीचे छलांग लगा दी| कुछ गिरने की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे| वहां कौस्तुभ का लहूलुहान शव पड़ा था| सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी|
सुरक्षाकर्मी कौस्तुभ को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| पिता को हादसे की सूचना मिली और दोपहर करीब 1:00 बजे पिता झांसी लौटे| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है| आत्महत्या की कोई साफ वजह परिजनों द्वारा नहीं बताई गई| मोबाइल फोन से आखरी संदेश भेजा गया है| कौस्तुभ के मोबाइल फोन के जरिए आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशी जा रही है|
पुलिस का कहना है कि जिस लड़की को कौस्तुभ ने आखिरी संदेश भेजा था, उसके साथ उसकी लंबी चैटिंग हुआ करती थी| लेकिन छात्रा ने कौस्तुभ के इस कदम के उठाने संबंधी जानकारी से इनकार किया है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)