
विगत 18 एवं 19 अक्टूबर को समूचे प्रदेश के साथ-साथ अल्मोड़ा में भी भारी बारिश हुई,बारिश के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया यहां भिकियासेन विकासखंड के ग्राम रापड़ मै एक मकान क्षतिग्रस्त होने से 3 लोगों की मौत हो गई।
Advertisements

वहीं तहसील अल्मोड़ा के हीरादुंगरी में मलबे में दब कर 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गई,वहीं स्याल्दे मैं भी एक महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई।
अल्मोड़ा के ग्राम सिराड में एक महिला की मलबे में दबकर मृत्यु हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है। वही अल्मोड़ा एवं आसपास के राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय राजमार्ग, और ग्रामीण मार्गों को खोले जाने की कार्य हेतु 41 जेसीबी से कार्य किया जा रहा है।
खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए हमारे whatsapp group से जुड़े

