फजीहत :-पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को ग्रामीणों ने रोका, गनर की वर्दी फाड़ी, पढ़ें पूरी खबर

यहां उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के विधायक पुत्र सौरभ बहुगुणा बीते दिन आपदा प्रभावितों से मिल कर के लौट रहे थे जहां रास्ते में ग्रामीणों ने उन्हें रोका इतना ही नहीं उनके गनर के साथ मारपीट और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

Advertisements

दरअसल सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा बीते दिन अपने क्षेत्र में आपदा प्रभावितों से मिलने लौका गुरु नानक नगरी गए हुए थे जहां से लौटते समय गोठा मैं ग्रामीणों ने राजस्व ग्राम की मांग को लेकर विधायक का काफिला रोका, जिसके बाद विधायक के गनर ने ग्रामीणों को शांत कर रास्ता छोड़ने की कोशिश की तो स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गए उन्होंने गनर की वर्दी फाड़ उसके साथ मारपीट भी की.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बाद में गनर की तहरीर पर छह नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।इस पर स विधायक सौरभ बहुगुणा का कहना है कि मैंने पुलिस को तहरीर सौंपी है कानून अपना कार्य करेगा.