
उत्तराखंड युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 हजार से भी अधिक युवा शक्ति को संबोधित किया| देहरादून में आयोजित उत्तराखंड युवा महोत्सव में उन्होंने रोजगार प्रयाग पोर्टल और युवा उत्तराखंड ऐप को लांच किया और सेवा योजना कार्यालय में स्वरोजगार केन्द्रों का शुभारंभ भी किया|
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रोजगार मेलों के माध्यम से चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया| साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया| इस दौरान पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे|
मुख्यमंत्री ने कहा कि, देवभूमि के युवा न केवल प्रतिभा संपन्न एवं समर्थन है, बल्कि मेहनती भी है| अनेक क्षेत्रों में हमारे प्रदेश की प्रतिभाओं ने देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है| देश और राज्य का भविष्य युवाओं की शक्ति पर निर्भर है| मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश की युवा शक्ति को रोजगार के सुअवसर मुहैया कराने में युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रम मिल के पत्थर साबित होंगे|
