दिवाली से पहले योगी का राज्य कर्मचारियों को तोहफा…… डीए में की इतनी प्रतिशत बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश। राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिवाली से पहले 16 लाख राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया गया है। बता दें कि राज्य में कर्मचारियों को अभी तक 34% की दर से मिल रहा था मगर अब 38% की दर से मिलेगा। यही नहीं बल्कि राज्य में जो 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारी है उन्हें ₹6908 बोनस भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कर्मचारियों को डीए और डीडीआर देने के साथ अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने के प्रस्ताव पर भी मोहर लगा दी गई है। बड़े हुए डीए का लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं शहरी निकायों के नियमित व पूर्ण कालिक कर्मचारियों को मिलेगा। जिसकी कुल संख्या 16 लाख है। उत्तर प्रदेश राज्य में कर्मचारियों को डीए का भुगतान अक्टूबर माह की तनख्वाह के साथ ही हो जाएगा।