
उत्तराखंड के लक्सर निवासी यज्ञ भसीन अब बड़े पर्दे पर छोटे भीम के रूप में नजर आएंगे। बता दे कि यज्ञ भसीन ने पंगा समेत कई हिंदी फिल्मों में अपने बेहतर प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत है और अब वह बड़े पर्दे पर छोटे भीम के रूप में नजर आएंगे। निर्माता राजीव चिलका की एक्शन फिल्म छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ़ दमयान का टीजर बीते बुधवार को लॉन्च हो गया है और इस फिल्म में यज्ञ भसीन के अलावा बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर, मकरंद देशपांडे भी मुख्य भूमिका में शामिल है।
बता दे कि छोटा भीम जैसे एनीमेशन शो को पहली बार निर्माताओ ने बड़े पर्दे पर लाने का प्रयास किया है और इस फिल्म में मुख्य किरदार में हरिद्वार के लक्सर निवासी यज्ञ भसीन नजर आएंगे। बता दे कि फिल्म 2024 में रिलीज होगी। दरअसल यज्ञ को बचपन से ही छोटा भीम देखने का शौक था और वह छोटा भीम के किरदार व डायलॉग घर पर सदस्यों के सामने भी कहता था तथा आज उसे इस किरदार को निभाने का मौका भी मिल गया जिससे यज्ञ के परिवार में काफी खुशी का माहौल है।

