चिंताजनक -: उत्तराखंड में युवकों की ओर से लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों में अचानक बढ़ोतरी

उत्तराखंड में संप्रदाय विशेष के युवकों की ओर से लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है|


इस साल केवल 5 महीनों में ऐसे 48 मुकदमे दर्ज हुए हैं, जबकि पिछले पूरे साल में 76 केस दर्ज हुए थे| दोनों के मध्य का औसत करीब 10 है|
बता दें यह मामले ज्यादातर नाबालिग लड़कियों के अपहरण से संबंधित हैं| इनमें पाक्सो के तहत भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है|
मामले में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों और इंटेलिजेंस अफसरों को स्थिति पर बारीकी से नजर रखने के निर्देश दिए| एकाएक इस तरह के मामले बढ़ने से उत्तराखंड में कानून व्यवस्था कायम रखना भी एक चुनौती बन गया है|
बीते दिनों उत्तरकाशी में कुछ संगठनों ने महापंचायत भी बुलाने की बात की थी|
यह मामले ज्यादातर अपहरण और पाक्सो में दर्ज किए जाते हैं|