चिंताजनक -: अज्ञात बीमारी से 24 से अधिक बकरियों की मौत,

धौलछीना| ब्लॉक के लिंगुड़ता गांव में अज्ञात बीमारी फैलने से अब तक 24 बकरियों की मौत हो गई है|


कई बकरियां अभी भी बीमार है| जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं| उन्होंने पशुपालन विभाग से उपचार की उचित व्यवस्था करने की मांग की है|
ग्रामीणों के अनुसार, बकरियों की नाक बह रही है और वह खाना खाना छोड़ रही है| इसके कुछ दिन बाद ही उनकी मौत हो रही है| अब तक 5 किसानों की 24 से अधिक बकरियों की मौत हो गई है| जबकि कई बकरियां अभी भी बीमार है|
सूचना मिलने के बाद पशुपालन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार बकरियों का उपचार किया| डॉक्टरों ने किसानों को बीमार बकरियों को अन्य से दूर रखने की सलाह दी है|
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपक मेहरा के अनुसार, बकरियों के पोस्टमार्टम कर सैंपल जांच को भेजे गए है| रिपोर्ट आने के बाद ही असल बीमारी का पता चल सकेगा| आमतौर पर बकरियों में केंटजियस कैपराइस फ्यूरो निमोनिया के लक्षण देखे गए| जो बकरियों के लिए घातक है|