चिंताजनक (coronavirus) -: देश में लगातार बढ़ रहे एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा मामले दर्ज

नई दिल्ली| एक बार फिर कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं| 1 दिन बाद ही कोरोना के नए मामले 8 हजार से ज्यादा आए है|
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,822 नए मामले सामने आए हैं| मंगलवार के मुकाबले आज कोरोना के मामलों में 33 फ़ीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है| मंगलवार को देशभर में कोरोना की 6,594 मामले सामने आए थे|
बताते चलें कि देश में बीते 24 घंटों में 15 लोगों की मौत हुई है| वही एक्टिव मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं| बीते 24 घंटों में कोरोना से 5,718 लोग डिस्चार्ज हुए| इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 53,637 हो गई है|