चिंताजनक:- उत्तराखंड राज्य में फिर बढ़े कोरोना के मामले…….दो की मौत

देहरादून। बीते कई हफ्तों से उत्तराखंड राज्य में कोरोना के मामले में लगातार राहत मिल रही थी और कोरोना के आंकड़ों में भी दिन- प्रतिदिन गिरावट दर्ज हो रही थी मगर चिंताजनक विषय यह है कि बीते 24 घंटे के अंदर यानी कि बुधवार को एक बार फिर से राज्य में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है तथा वही कोरोना संक्रमण से मरीजों की मौत भी हुई है। बता दें कि उत्तराखंड राज्य में बीते बुधवार को कोरोना के 59 नए मामले सामने आए हैं इसके अलावा 2 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इस दौरान 61 मरीजों ने कोरोना संक्रमण से रिकवरी भी की है और प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर एक बार फिर से बढ़कर 3.30% हो गई है।

बता दें कि प्रदेश में वर्तमान समय में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 193 हैं जिसमें सबसे अधिक 79 मामले देहरादून और 54 मामले नैनीताल में है। उत्तराखंड राज्य में बीते 24 घंटे के अंदर सबसे अधिक 13 संक्रमित मामले देहरादून से सामने आए हैं इसके अलावा नैनीताल से 2, पौड़ी से दो, हरिद्वार से 27, अल्मोड़ा से तीन, बागेश्वर से एक, टिहरी से एक, पिथौरागढ़ से चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि पूरे राज्य में इस वर्ष 2022 में कोरोना के कुल 103813 मामले सामने आए जिसमें से 99539 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है और इस साल 327 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।