चिंताजनक- कोरोना ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड……… 24 घंटे के अंदर लाखों में दर्ज हुए मामले

यह काफी चिंताजनक विषय है कि गर्मी के मौसम में अपना रंग दिखाने वाला कोरोना इस बार ठंड में भी लोगों का चैन छीन रहा है। कोरोना जैसी भयंकर महामारी से लड़ने के लिए सभी देश मंथन कर रहे हैं मगर फिर भी इस वायरस से निजात नहीं मिल पा रहा है। कोरोना ने अपनी तीसरी लहर का संकेत दे दिया है और यह काफी चिंताजनक विषय है कि पिछले 24 घंटे के अंदर भारत में कोरोना के 1.16 लाख से भी अधिक मामले दर्ज हुए हैं। तथा इस संबंध में विशेषज्ञों का कहना है कि दूसरी लहर के मुकाबले कोरोना का संक्रमण तीसरी लहर में काफी तेजी से फैल रहा है।

बीते दिनांक 6 जनवरी 2022 को गुरुवार के दिन भारत में कोरोना के 1,16,838 नए मामले दर्ज किए गए हैं।यदि हम राजधानी दिल्ली की बात करें तो बीते गुरुवार को दिल्ली से 15097 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जो कि 8 मई के बाद सबसे अधिक संख्या में है। तथा पूरे देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दिल्ली से सामने आ रहे हैं। जिस कारण इन राज्यों की पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। शासन प्रशासन द्वारा जनता से अपील की जा रही है कि कोविड सम्बन्धी नियमों नियमों का पालन करें।