
नई दिल्ली| देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं| जिसका सबसे बड़ा कारण लोगो के मन से डर का समाप्त होना है| जो पहले कोरोना के प्रति लोगों के मन में डर था वह अब खत्म हो चुका है| जिस कारण लोग लापरवाह हो गए हैं| लगातार चौथे दिन भारत में 20,000 से अधिक मामले सामने आए है| बीते 24 घंटों में 20,528 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 49 लोगों की मौत हुई है| देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,43,449 हो गए हैं| बताते चलें कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 199.98 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है|
