वर्ल्ड चैंपियनशिप -: भारत को नई पहचान दिलाएगी उत्तराखंड की बेटी प्रतिभा

नेपाल और साउथ कोरिया में होने वाली एशिया और वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए इस साल पूरे देश से सिर्फ उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का चयन हुआ है, जो इन दोनों प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी|


आज इंडियन बॉडीबिल्डर्स फेडरेशन की ओर से आयोजित ट्रायल में प्रतिभा को चुना गया है|
दरअसल इस साल 6 से 12 सितंबर तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में एशिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है| जबकि 30 अक्टूबर से 6 नवंबर तक साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में वर्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होगी| दोनों प्रतियोगिताओं के लिए आज गोवा में ट्रायल का आयोजन हुआ| इसमें देशभर की करीब 23 महिला बॉडीबिल्डरों ने प्रतिभाग किया| जिसमें से सिर्फ उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का चयन किया गया है|
बता दें पौड़ी के यम्केश्वर ब्लॉक की मूलनिवासी प्रतिभा उत्तराखंड की पहली महिला बॉडीबिल्डर है| इससे पूर्व भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है| प्रतिभा दो बच्चों की मां है|