काम की खबर -: व्हाट्सएप में दो नए बदलाव

व्हाट्सएप वर्तमान समय में कई फीचर का परीक्षण कर रहा है| खबर आ रही है कि अब ऐप में दो और बदलाव देखने को मिलेंगे| एक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें कुछ नया डिजाइन आया है| दरअसल ग्रुप इन्फो के अंदर ग्रुप एडमिन इंडिकेटक के कलर में बदलाव किया गया है| रिपोर्ट पर एक शेयर किए गए स्क्रीनशॉट भेज साफ देखा जा सकता है कि पहले और अब वाले डिजाइन में कितना अंतर है| उपभोक्ताओं को यह बदलाव बीटा के लेटेस्ट अपडेट पर मिलेगा| जहां अब ग्रुप एडमिन इंडिकेटर डॉर्क हाईलाइट में दिखेगा| कहा जा रहा है कि अपने भाषा से जुड़े एक नए फीचर का परीक्षण किया जा रहा है| इस नए फीचर का नाम ‘ऐप लैंग्वेज’ है| यह व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा 2.22.19.10 के लिए रिलीज किया गया है|