5 बार आईपीएल का खिताब जीती मुंबई को इस सत्र में मिली आठवीं हार…… लखनऊ ने इतने रनों से की जीत दर्ज

आईपीएल के पिछले सत्रों में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार खिताब जीता है मगर इस सीजन में मुंबई का प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं दिख रहा है। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की कल यानी कि रविवार 24 अप्रैल 2022 को लखनऊ के खिलाफ आठवीं हार रही।
लखनऊ ने मुंबई को 36 रनों से हराया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी की और कप्तान लोकेश राहुल की 103 रनों की बदौलत यह मुकाबला अपने नाम किया। राहुल ने 62 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्के जड़े। और आईपीएल के दौरान यह राहुल का दूसरा शतक था।
तथा अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में 29 रन, तिलक वर्मा ने 38 रन बनाए लखनऊ के लिए कुणाल पांड्या ने 19 रनों में 3 विकेट लिए।
मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए उतरे ईशान को आठवें ओवर में रवि बिश्नोई ने चलता किया। मुंबई ने नवे, दसवे, और बारहवे ओवर में अपने महत्वपूर्ण विकेट के रूप में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव ,डेवाल्ट ब्रेविस को गवा दिया। रोहित शर्मा ने 31 गेंदों की पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। मुंबई को आखिरी 2 ओवर में 44 रन बनाने की जरूरत थी मगर बदकिस्मती से चमीरा ने सिर्फ 5 रन दिए और अपनी जीत पक्की कर ली। इस तरह से रविवार को हुए मैच में लखनऊ ने मुंबई को फिर करारी हार दी।