महिलाओं ने लिया संकल्प ‘ गांव को बनाएंगे नशा मुक्त’, शराब पी या पिलाई तो खैर नहीं, देना होगा जुर्माना

बागेश्वर| जिले के पिंडर घाटी के वाछम गांव में दारू की खुलेआम बिक्री से परेशान महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है| महिलाओं के द्वारा गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है| इसके तहत शराब पीने और पिलाने वालों को चिन्हित किया जाएगा और उन पर जुर्माना लगाया जाएगा|


गांव की महिला समूहों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कि अब खुद से ही शुरुआत होनी है|
बताते चलें कि वाछम गांव जिला मुख्यालय से 78 किमी पर है| करीब 1500 की आबादी वाले ग्राम सभा में 9 तोक है| यहां विकास की किरण नहीं पहुंच पाई है| आधे गांव में अब तक बिजली नहीं है कई तोक सड़क सुविधा से भी वंचित है| शराब इस गांव की सबसे बड़ी समस्या है|
इसको लेकर ग्राम प्रधान मालती देवी ने कहा कि जगह-जगह दुकानों में राशन कम शराब ज्यादा बिकती है| कई घटनाएं हो चुकी है| इस कारण गांव की महिलाओं ने अपने बच्चों और परिवार को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए संकल्प लिया है| कि वह गांव को नशा मुक्त बनाएंगे| जल्द ही बैठक कर शराब पीने, पिलाने वालों के खिलाफ जुर्माना तय किया जाएगा|
मालती देवी ने कहा कि नशा मुक्त गांव बनाने के तहत महिला समूह और नव युवक मंगल दल मिलकर प्रयास कर रहा है| आजीविका स्वयं सहायता समूह के तहत गांव में महिलाओं के 28 समूह है| जिनमें 150 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं| सभी महिलाओं ने संपर्क किया है कि अब किसी भी कीमत पर शराब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|